प्रदीप मालवीय, उज्जैन। 80 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं। उनके शहर में आगमन की खबर फैलते ही फैंस और प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उज्जैन पहुंचने पर आयोजकों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद अभिनेत्री को देखने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने उज्जैन की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान की जमकर सराहना की।
ये भी पढ़ें: लटियार से राष्ट्रीय मंच तक पहुंची अर्चना की उड़ान, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से बढ़ा विंध्य का गौरव
निजी कार्यक्रम के बाद पहुंचीं महाकाल मंदिर, की विशेष पूजा-अर्चना
कार्यक्रम संपन्न होने के तुरंत बाद अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। गर्भगृह में दर्शन कर उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और देश व समाज की समृद्धि की कामना की। ‘प्रेम रोग’, ‘इंसाफ का तराजू’ और ‘प्यार झुकता नहीं’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री के मंदिर पहुंचने पर सोशल मीडिया पर भी उनके आगमन की तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं।
ये भी पढ़ें: दतिया पीतांबरा पीठ में सुरक्षा सख्त! गर्भगृह में साधना बैन, दानपेटी की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग
‘अनुभव शब्दों में बयां नहीं कर सकती’
बाबा महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन का अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मंदिर परिसर में कदम रखते ही एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा और वाइब्रेशन महसूस होती है। उन्होंने कहा कि “मैंने बाबा महाकाल के चरणों में अपनी मनोकामना रखी है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे इसे जल्द ही पूरा करेंगे।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



