प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री कनिका मान धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए। कनिका सुबह भस्म आरती में शामिल हुई। इस दौरान वे पूरी तरह से भक्ति में लीन दिखाई दी। अभिनेत्री ने दर्शन व्यवस्था की जमकर सराहना की। वहीं मंदिर समिति ने कनिका मान का सम्मान किया।
प्रसिद्ध टीवी कलाकार कनिका मान मंगलवार को उज्जैन पहुंचीं। जहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातः कालीन होने वाली भस्म आरती में शामिल हुई और बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लिए। कनिका भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई। वहीं उन्होंने दर्शन व्यवस्था की सराहना करते हुए मंदिर समिति की तारीफ की।
ये भी पढ़ें: 10 मार्च महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिशूल-बिल्व पत्र अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार, यहां कीजिए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन
कौन है कनिका ?
आपको बता दें कि कनिका मान एक लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंशर है। उन्हें मुख्य रूप से ज़ी टीवी के शो ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ में गुड्डन के किरदार के लिए जाना जाता है। कनिका ने अपने टेलीविजन करियर में ‘बढ़ो बहू’ से शुरुआत की और ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से उन्हें बहुत प्रसिद्धि मिली। उन्होंने एमएक्स प्लेयर की ‘रूहानियत’ से वेब जगत में कदम रखा और ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में एक फाइनलिस्ट भी थीं।

