संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि SI ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वे पुलिस लाइन में शस्त्र शाखा में पदस्थ थे। फिलहाल उन्होंने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया ? इसका कारण अभी अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

उमरिया जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विजय सिंह कोल (55) ने खुद को गोली मार ली। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक एसआई सागर के रहने वाले थे। वे उमरिया पुलिस लाइन में पुलिस शस्त्र शाखा में पदस्थ थे। पुलिस लाइन प्रांगड़ स्थित तालाब की मेढ़ के किनारे खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें: ‘एमपी का सिस्टम कॉर्पोरेट में हो रहा तब्दील’, बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, प्रशासनिक ढांचे में बदलाव की कही बात

सूचना मिलते ही शहडोल जोन के डीआईजी समेत पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। SI के सुसाइड करने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। शहडोल संभाग DIG विवेक सिंह ने बताया कि सब इंस्पेटर ने अपनी पिस्टल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। SI ने यह कदम क्यों उठाया है, यह पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद पता चल सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m