विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में बीती रात एक पेट्रोल पंप पर जमकर बवाल हुआ। पानी मिला ईंधन मिलने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। फिलहाल बाइक की जांच की जा रही है। यह पूरा मामला हॉस्पिटल रोड स्थित पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है।
हॉस्पिटल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार की रात उस वक्त हंगामा हो गया, जब पेट्रोल भरवा कर कुछ दूरी पर ही पहुंचे एक युवक की बाइक बंद हो गई। जांच के दौरान उसे पेट्रोल में पानी मिला हुआ दिखाई दिया। वह वापस पेट्रोल पंप पर शिकायत लेकर पहुंचा, लेकिन पंप के कर्मचारियों ने उनके साथ अवधारणा की। संचालक ने भी सहयोग नहीं किया।
ये भी पढ़ें: सबूत छिपाने की चाल हुई फेल: बदमाशों ने समझा नदी में पिस्टल फेंककर बच जाएगा, जवानों ने पानी में उतरकर खेल पलट दिया
देखते ही देखते अन्य उपभोक्ता भी इसी प्रकार की शिकायत लेकर पहुंचे। सभी ने मिलकर पंप पर हंगामा किया। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामा को शांत करते हुए बाइक और पेट्रोल की जांच करने की बात कही। देर रात तक पंप पर मैकेनिक के माध्यम से बाइक और पेट्रोल की जांच कराई गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



