संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ग्रामीणों ने प्रेमी को तालिबानी सजा दी। गांव वालों ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा और फिर उसका सिर मुंडवा दिया। इतना ही नहीं पूरे गांव में उसे घुमाया भी गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग बालिका की शिकायत पर युवक के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है।
यह पूरा मामला लटेरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर खुर्द का है। जहां ग्रामीणों ने एक प्रेमी का भूत कुछ अलग अंदाज से उतारा। गांव वालों ने पहले पिटाई की और फिर उसके गले में जूतों की माला पहनाकर सिर गंजा कर दिया। इसके बाद उस युवक का जुलुस निकाला। लेकिन घटना के बाद सवाल उठ रहे है कि इस तरह किसी के साथ ऐसा व्यवहार करना कितना सही है ?
ये भी पढ़ें: ये कैसा बाप है ? पत्नी के सो जाने के बाद बेटी के साथ घिनौनी हरकत, दो माह तक करता रहा दुष्कर्म
वहीं इस पूरे प्रकरण में जिले के एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में आई है। जिसमें दो पक्षों पर मामला दर्ज किया गया है। नाबालिक की शिकायत पर एक मामला आरोपी प्रेमी के खिलाफ दर्ज किया गया है। वहीं दूसरा मामला आरोपी प्रेमी की शिकायत पर बालिका के परिजन जिन्होंने उसे बुरी तरह पीटा है, उनके खिलाफ दर्ज किया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

