MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून का अभी और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं प्री मानसून की एक्टिविटी भी कम हो गई है। अब प्रदेश के कई जिलों में उमस और गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम केंद्र ने अगले चार दिन तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं शाम के बाद कुछ जिलों में आंधी बारिश होने की संभावना है। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हालात पर…

एमपी में मानसून की देरी और प्री-मानसून की एक्टिविटी कम होने से उमस और गर्मी बढ़ गई है। जबलपुर संभाग में बीते दो दिनों से लू का असर है। वहीं मौसम केंद्र ने अगले चार दिन तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के जिलों में हीट वेव चलेगी। नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, उमरिया और डिंडोरी में सोमवार के दिन में गर्म हवाएं चलेंगी।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: सीएम डॉ मोहन विभागों की करेंगे समीक्षा, UCC को लेकर बैठक, BJP मनाएगी बूथ गौरव दिवस

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, भिंड, मुरैना, मंदसौर, दतिया, देवास, श्योपुर, गुना, नीमच, आगर-मालवा, राजगढ़, रतलाम, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, बालाघाट, खंडवा, खरगोन, हरदा, शाजापुर, सीहोर और सिवनी में गर्मी के आसार रहेंगे।

वहीं 20 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना है। विदिशा, सिंगरौली, सतना, सीधी, सागर, शहडोल, दमोह, बड़वानी, मऊगंज, मैहर, झाबुआ, अनूपपुर, अशोकनगर, आलीराजपुर, कटनी, धार, पन्ना, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज आंधी का अलर्ट है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m