MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज भी कई हिस्सों में बारिश होगी। प्रदेश के 14 जिलों में हैवी रैन का अलर्ट जारी किया गया है। जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में भारी बारिश होने की चेतावनी है। वहीं राजधानी भोपाल में बूंदाबांदी होने के आसार है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ सक्रिय है। शनिवार को सतना, सीधी, पन्ना, बालाघाट, छतरपुर और नरसिंहपुर समेत कई जिलों में नदी-नाले उफान पर रहे। आज रविवार को छिंदवाड़ा, बैतूल, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर, सीधी, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सिवनी, डिंडोरी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: शक्कर के बाद अब CNG गैस के दाम में बढ़ोतरी, सीएम के दिल्ली दौरे का दूसरा दिन, भोपाल-इंदौर हाईवे पर ट्रैफिक प्रतिबंध

वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, धार, आलीराजपुर, अनूपपुर, अशोकनगर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, मंडला, शाजापुर, सागर, देवास, रतलाम, हरदा, गुना, दतिया, दमोह, कटनी, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

MP के 40 जिलों में कम बारिश

मध्य प्रदेश के 40 जिलों में कम बारिश हुई है। कई जिलों में 51% तक बारिश की कमी है। प्रदेश में सामान्य से 13 प्रतिशत कम पानी गिरा। जबकि 15 जिलों में औसत से ज्यादा वर्षा हुई। भोपाल में अगस्त महीने में जमकर बरसात हुई। वहीं प्रदेश में अगस्त में बारिश का कोटा पूरा होने का अनुमान है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m