MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हुआ है। एमपी में अगले 4 दिन तेज बारिश के आसार है। आज 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र के अनुसार सागर, रीवा, जबलपुर समेत पूर्व एमपी में 4 इंच तक पानी गिरने की अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव हुआ, जो उत्तर-पश्चिम दिशा में पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से मानसून टर्फ एक्टिव रहेगा। मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिन तक तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। पूर्वी हिस्से में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: राजधानी में निकलेगी तिरंगा यात्रा, बड़वानी दौरे पर CM डॉ मोहन, भोपाल की खुशी ने जीता Gold Medal, 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी
आज इन जिलों में बरसेगा बादल
प्रदेश में आज शुक्रवार को 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में तेज वर्षा होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, विदिशा, छिंदवाड़ा, सीहोर, सतना, सिवनी, श्योपुर, शाजापुर, शिवपुरी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, मंदसौर, मुरैना, मैहर, दतिया, देवास, दमोह, आलीराजपुर, आगर-मालवा, अशोकनगर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, गुना, भिंड, नीमच, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, झाबुआ, बैतूल, उमरिया, पन्ना, पांढुर्णा, धार और हरदा में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
भोपाल का बड़ा तालाब छलकने के करीब
राजधानी भोपाल के बड़ा तालाब का जलस्तर पिछले 3 दिन में 5.65 फीट बढ़ा है। जलस्तर 166.25 फीट पहुंच गया है। फुल टैंक लेवल 167.50 फीट है। अब महज 1.25 फीट पानी की कमी है। अगले दो दिन बारिश का दौर रहने का अनुमान है। तेज बारिश हुई तो भदभदा डैम के गेट खुलने की संभावना है। अगस्त में भोपाल में अब तक 35.2 इंच बारिश हो चुकी हैं, जो सामान्य से 33.5% ज्यादा बारिश है।
अब तक कितनी बारिश?
एमपी में अब तक 524.8 मिमी यानी 20.7 इंच बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह सामान्य से 2.8 इंच कम है। पूर्वी हिस्से में 19% और पश्चिमी हिस्से में औसत से 5% कम बारिश हुई है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, गुना, सीहोर, अनूपपुर, भिंड, बड़वानी, बुरहानपुर और देवास में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


