MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव आज बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शामिल होंगे। जहां वे जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में जन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करेंगे। आम जनता की विभिन्न शिकायतों और आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करेंगे। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रगतिशील कृषकों से चर्चा भी करेंगे। जिले के उद्यमियों से संवाद भी होगा।
CM के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 9:30 बजे शौर्य स्मारक पहुंचेंगे। जहां वे डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ करेंगे। सुबह 9:50 बजे शौर्य स्मारक पर तिरंगा यात्रा को फ्लैग ऑफ करेंगे। सुबह 10:30 बजे कोलार में कर्मश्री तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर से मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़वानी रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे बड़वानी पहुंचेंगे। जहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7 बजे मुख्यमंत्री भोपाल पहुंचेंगे।
राजधानी में निकलेगी तिरंगा यात्रा
भोपाल में आज भव्य तिरंगा यात्रा निकलेगी। यह यात्रा दो विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को दक्षिण पश्चिम विधानसभा और हुजूर विधानसभा में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। हर घर तिरंगा यात्रा के तहत आयोजन होगा।
भोपाल की खुशी को फेंसिंग में गोल्ड मेडल
भोपाल के बाणगंगा बस्ती में रहने वाली खुशी दाभाड़े ने मध्य प्रदेश समेत देश का मान बढ़ाया हैं। उन्होंने नाइजीरिया में चल रही सीनियर कॉमनवेल्थ फेंसिंग के चैंपियनशिप में महिला एपी टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले वह इसी चैंपियनशिप की व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर जीत चुकी हैं। खुशी के खाते में एक गोल्ड और एक सिल्वर आया है। खुशी इस साल फ्रांस, मिस्त्र, रूस और दक्षिण कोरिया में हुई अंतरराष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिताओं में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं की समय-सारणी आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए मंडल ने स्पष्ट कर दिया है कि 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 से शुरू होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह टाइम टेबल रेगुलर और प्राइवेट दोनों तरह के विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा। वहीं छात्रों को केंद्र पर निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


