MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव हुए है। जिससे बीते 60 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। वहीं आज गुरुवार को 15 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर तक फैला चक्रवाती परिसंचरण सबसे प्रभावशाली सिस्टम है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ और पूर्व-पश्चिम शियर जोन लगातार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी खींच रहे हैं, जिससे एमपी के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश हो रही है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: इंदौर-आलीराजपुर जाएंगे सीएम, नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन VS प्रदर्शन, MP के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल

कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतवानी

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतवानी जारी की गई है। आलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, सीहोर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश की चेतावनी है।

भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, बुरहानपुर, खंडवा, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, डिंडोरी, सतना, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m