संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है। पिछले 12 दिनों से प्रदेश में व्यापक बारिश नहीं होने के कारण वर्षा की कमी बढ़कर 16 प्रतिशत पहुंच गई है। अब तक 261.4 मिमी (करीब 10.3 इंच) बारिश हुई है, जबकि इस समय तक 311.8 मिमी (करीब 12.3 इंच) बारिश होनी चाहिए थी। सबसे ज्यादा असर पूर्वी मध्य प्रदेश पर पड़ा है, जहां सामान्य से 23 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने दमोह, मंडला और डिंडोरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, इंदौर समेत 47 जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन जुलाई के अंतिम सप्ताह में मजबूत मौसम सक्रिय होने से कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: आज से मानसून सत्र, भोपाल में ही रहेंगे CM डॉ मोहन, BJP विधायक दल की बैठक, सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस
देवास सबसे आगे, आलीराजपुर पीछे
बारिश के मामले में देवास सबसे आगे बना हुआ है, जहां सामान्य से 102 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं आलीराजपुर सबसे पीछे है, जहां अब तक सामान्य से 74 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि नए सिस्टम के सक्रिय होने के बाद बारिश की स्थिति में सुधार आएगा।
प्रदेश के 39 जिले अब भी सामान्य से कम बारिश वाले
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के 39 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। इनमें जबलपुर, अनूपपुर, बालाघाट, विदिशा, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, दतिया, धार, गुना, झाबुआ, मुरैना, नर्मदापुरम, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर और शिवपुरी शामिल हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


