MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। प्रदेश का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड सबसे ज्यादा तप रहा है। दिन के साथ ही रातें भी गर्म पड़ रही है। रात का पारा 27 डिग्री तक पहुंच गया है। इस सीजन पहली बार रात में भी लू का अलर्ट जारी किया गया। आज 10 जिलों में हीट वेव की चेतावनी है। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हालात पर…
एमपी में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर तेज हो गया है। इन दिनों तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। कई जिलों में दिन का पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार को खजुराहो और नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर रहे। यहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी भीषण गर्मी देखने को मिली।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: मोहन कैबिनेट बैठक, बीजेपी कार्यालय घेरेगी महिला कांग्रेस, जानें एमपी में आज क्या रहेगा खास
सीधी में 42.6 डिग्री, नौगांव में 42.5 डिग्री, रायसेन में 42.2 डिग्री, रतलाम में 42 डिग्री, सतना-नरसिंहपुर में 41.6 डिग्री, रीवा-टीकमगढ़ में 41.5 डिग्री, दमोह में 41.4 डिग्री, सागर में 41.3 डिग्री, दतिया-उमरिया में 41.2 डिग्री, मंडला में 41 डिग्री, गुना में 40.7 डिग्री, जबलपुर और धार में 40.6 डिग्री, श्योपुर में 40.4 डिग्री, भोपाल-ग्वावियर और शाजापुर में 40.2 डिग्री, उज्जैन में 40 डिग्री और इंदौर में तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रातें भी गर्म
इस सीजन पहली बार रात में भी लू का अलर्ट जारी किया गया। दिन के पास रातें भी गर्म पड़ रही है। प्रदेश में वॉर्म नाइट की स्थिति बनी हुई है। भोपाल समेत कई शहरों में रात का तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास चल रहा है।
आज इन जिलों में लू का अलर्ट
आज बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर, छतरपुर, आलीराजपुर, दतिया, भिंड, टीकमगढ़, धार, रतलाम और झाबुआ में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

