प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी गुरकीरत सिंह मनोचा का 14 मार्च 2026 को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन, ब्रिटिश कोलंबिया में दुखद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कनाडा में उनकी हत्या की गई है। गुरकीरत सिंह मनोचा लगभग सवा वर्ष पूर्व उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए थे, जहां वे नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट – पोस्ट-डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे थे ।
READ MORE: भोपाल में एम्स-पीपुल्स के बाद अब नापतौल विभाग! साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी: 16 सिलेंडर रखने का दावा, ईमेल से मचा हड़कंप
परिजनों के अनुसार 14 मार्च को वहां कुछ युवकों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान उन पर हमला किया गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई । इस घटना की सूचना कनाडा में रह रहे उनके एक मित्र द्वारा देर रात उनके भाई प्रबकीरत सिंह मनोचा जो कि रायपुर में रहते है को फोन पर दी गई ।
गुरकीरत सिंह मनोचा के पिता गुरजीत सिंह मनोचा ओर उनका परिवार C-86 पार्श्वनाथ सिटी, देवास रोड, उज्जैन में निवास करते हैं । घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन गहरे दुख में हैं । परिवार द्वारा इस दुखद घटना की जानकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को भी दी गई । महत्वपूर्ण बात यह है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की विधानसभा में ही गुरुकीरत के परिजन निवास करते है।
READ MORE: 2500 की लालच में गवांए 1 लाख रुपये: क्रेडिट कार्ड पॉइंट रिबेट के नाम पर मांगा OTP और कुछ ही मिनटों में अकाउंट खाली
परिजनों के अनुसार घटना के संबंध में कनाडा में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है । जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी । करीब तीन सप्ताह में शव मिलने की बात कही जा रही है । वहीं शव को यहाँ लाने में भी लगभग 40 से 50 लाख रूपए का खर्च आएगा जिसके लिए परिजनों ने आर्थिक मदद की भी गुहार लगाई है। परिजन चाहते हैं कि उन्हें शव जल्द मिले या फिर किसी भी माध्यम से वे जल्द वहां पहुंच सके । फिलहाल हत्या का कारण यह बताया जा रहा है कि, कॉलेज में इलेक्शन का माहौल था । इलेक्शन की गुटबाजी के विवाद में गुरुकीरत शिकार हुआ है । वह बहुत सरल, सौम्य और सहज स्वभाव का था ।
मृतक के भाई प्रबकीरत का कहना है कि हमें विश्वास ही नहीं है कि गुरकीरत अब नहीं रहा । उसने जीवन में कभी विवाद नहीं किया । उसने कभी अप शब्दों का प्रयोग ही नहीं किया । कुछ परिजन कनाडा में रहते हैं जो वहां पहुंचे हैं । कनाडा के पुलिस प्रशासन ने मदद की है । सप्ताह का अंतिम दिन होने के कारण करवाई धीरे चल रही है । प्रदेश व केंद्र सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर परिजनों की मोजुदगी में अंतिम संस्कार करवाया जाए ओर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ।
वहीं मृतक के पिता गुरजीत सिंह का कहना है कि उनका बेटा पढ़ाई करने कनाडा गया था अभी उसे सवा साल ही हुआ था । बताया जा रहा है कि उसके साथ मारपीट की गई है जिस कारण उसकी मौत हुई है । बेटा अपने काम से मतलब रखता था । बहुत ही सरल स्वभाव का था । वहां जॉब के साथ पढ़ाई भी करता था । वह वहां पर मास्टर डिग्री कर रहा था । उज्जैन से उसने बीकॉम किया था । उससे आखिरी बातचीत 2 दिन पहले शाम को हुई थी । सब कुछ बढ़िया था । सरकार से गुहार लगाई गई है कि जितना अच्छा हो सके किया जाए । या तो जल्द हमे शव सौंपा जाए या फिर हमें वहां पहुंचाया जाए । इस विषय में उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी लगातार प्रयासरत है ओर परिजनों के सतत संपर्क में है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

