इंद्रपाल सिंह, इटारसी(नर्मदारापुरम) इटारसी स्थित ग्राम चांदौन के निवासी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद एक बार फिर देश का मान बढ़ाने जा रहे हैं. उनका चयन एफआईएच हॉकी विश्व कप-2026 के लिए घोषित भारतीय पुरुष हॉकी टीम में हुआ है. 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में विवेक भारतीय टीम की ओर से मैदान में उतरेंगे. उनके चयन से पूरे जिले और मध्य प्रदेश में खुशी की लहर है.
READ MORE: दिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन में जबलपुर का युवक घायल: आंख में आई गंभीर चोट; परिवार बोला- हमें नहीं थी आंदोलन में जाने की जानकारी
वही विवेक ने भी एक संदेश जारी कर कहा कि 1975 में इंडिया ने हॉकी वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की थी 50 साल बाद फिर से इंडिया वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करेगा हम पूरे जोश के साथ मैदान में उतरेंगे।
विवेक सागर प्रसाद लंबे समय से भारतीय हॉकी टीम के अहम सदस्य रहे हैं. उनकी तेज रफ्तार, बेहतरीन मिडफील्ड नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय अनुभव टीम की बड़ी ताकत माने जाते हैं. लगातार मेहनत, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने एक बार फिर विश्व हॉकी के सबसे बड़े मंच पर जगह बनाई है.
READ MORE: इंस्टाग्राम से चलता था MD ड्रग्स का काला कारोबार! मोबाइल नंबर नहीं, सोशल मीडिया से होती थी डील… पुलिस ने किया अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़
भारतीय टीम की कप्तानी अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह करेंगे, जबकि वरिष्ठ मिडफील्डर मनप्रीत सिंह भी टीम का हिस्सा हैं. मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने टीम को अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संतुलन बताते हुए विश्व कप में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


