Mrityunjay Tiwari join BJP: बिहार की सियासत में आज शुक्रवार को एक बड़ा राजनीतिक भूचाल देखने को मिल सकता है। दरअसल पिछले दिनों राजद से इस्तीफा देने वाला मुखर प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। खबर है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पार्टी कार्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इस मौके पर पार्टी के अन्य नेता व पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
भाजपा शीर्ष नेतृत्व से बातचीत पूरी

राजद छोड़ने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने हालही में अपने एक बयान में कहा था कि, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से उनकी बातचीत हो चुकी है। वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। मृत्युंजय तिवारी का बीजेपी में जाना राजद के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। गौरतलब है कि वे लंबे समय तक राजद के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं।
तेजस्वी से बात करने का कोई मतलब नहीं- मृत्युंजय तिवारी
भाजपा में शामिल होने से पहले मृत्युंजय तिवारी का एक और बयान चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वह मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अपने बयान में वे यह कह रहे हैं कि, तेजस्वी यादव से अब बात करने का कोई मतलब नहीं है। उनका बयान यह साफ दर्शाता है कि वे पार्टी के अंदर हुई अपनी उपेक्षा से काफी दुखी हैं। उनकी नराजगी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि जब उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया था, उस समय ने लालू यादव ने उन्हें फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। लेकिन वे मिलने के लिए उनके आवास पर नहीं पहुंचे। हालांकि उन्होंने पार्टी के दिग्गज नेता अब्दुल बारी सिद्दिकि से जरूर मुलाकात की थी।
अपमानित होने का लगाया था आरोप
दिग्गज प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी पार्टी के ब्राह्मण चेहरों में से एक थे। बीते 17 जुलाई को उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए राजद के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। मृत्युंजय तिवारी ने कहा था कि, कुछ लोगों ने पिछले 7-8 महीने से लगातार उन्हें अपमानित करने का काम किया। हमने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से इस बारे में बात की। सब लोगों ने आश्वासन दिया। हमने तेजस्वी यादव से भी कहा लेकिन उन्होंने भी कोई संज्ञान नहीं लिया। कुछ लोग पार्टी में खुदको इतना बड़ा समझ रहे हैं कि उनके आगे तेजस्वी यादव की भी नहीं चल रही। हमारे जैसे निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता के लिए राजद से त्यागपत्र देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। अपमानित होकर कोई राजनीति नहीं कर सकता।
ये भी पढ़ें- नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नितिन नबीन ने बताई बड़े एक्शन की तैयारी


