राकेश चतुर्वेदी, दमोह/भोपाल। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के गढ़ी मोहल्ला में मुहर्रम के दौरान होने वाली शहर गश्त में एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान स्टंट करने वाले एक युवक के मुंह में लगी आग से अफरातफरी मच गई और वो गंभीर रूप से झुलस गया।

ताजियों को शहर गश्त कराई जा रही थी

दरअसल बीती रात शहर में ताजियों को शहर गश्त कराई जा रही थी और इसी परम्परा का एक हिस्सा एक बड़ी सी मशाल का जलाना होता है। गढ़ी मोहल्ले में ऐसी ही मशाल को जलाया गया और इस पर लोग तेल डालते है तो कुछ युवा इस मशाल के साथ स्टंट कर रहे थे। मुंह में पेट्रोल भरकर मशाल की आग में फूंक मारकर उगल रहे थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था इसी बीच एक युवक ने मुंह में पेट्रोल भरा और मशाल पर उगल रहा था। दो तीन बार तो ठीक रहा लेकिन जैसे ही वो चौथी बार मुंह में पेट्रोल लेकर आया फूंक मारने के बाद उसके मुंह में आग लग गई।

गंभीर युवक जबलपुर रेफर

आग के गोले मुंह से निकलने लगे। अफरातफरी के बीच लोगों ने बाहरी आग बुझा दी लेकिन युवक के मुंह के अंदर और गले में जहां जहां तक पेट्रोल गया वहां उतने हिस्से में आग फैलती गई। घटना के बाद लोगों द्वारा युवक को स्थानीय डाक्टर को दिखाया और बाद में उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। इस बीच पास में खड़े कुछ लोगो ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m