हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर की द्वारकापुरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से करोड़ों के अवैध कारोबार से जुड़े सबूत, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, गांजा, लाखों की नकदी और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
22 जिंदा कारतूस और 19 लाख नकद बरामद
दरअसल 22 जून को गिरफ्तार किए गए लकी नाथ से पूछताछ के दौरान चेतन नाथ का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर राजवाड़ा क्षेत्र से मुख्य आरोपी चेतन नाथ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर की तलाशी में करीब 265 ग्राम ब्राउन शुगर, लगभग 8 किलोग्राम गांजा, नोट गिनने की मशीन, 22 जिंदा कारतूस और 19 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार कारतूस तो मिले हैं, लेकिन कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।
थाने में हाई वोल्टेज इमोशनल ड्रामाः मां-भाई हाथ जोड़कर रोते रहे, प्रेमी संग बाइक पर फुर्र हुई बेटी
तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेनदेन की जांच जारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह राजेंद्र नगर और धार जिले के नौगांव थाने के मामलों में भी फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि नशे का सामान कहां से लाया जाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी। साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेनदेन की भी जांच जारी है। जानकारी सुनील मेहता, डीसीपी ने दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

