Mumbai Gymnastics Coach POCSO Case: मुंबई के विले पार्ले से गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली खबर सामने आई है। मुंबई के विले पार्ले में द्रोणाचार्य अवार्ड (Dronacharya Award) से सम्मानित जिम्नास्टिक कोच ने नाबालिग छात्रा (16 वर्षीय) से छेड़छाड़ और यौन शोषण करने की कोशिश की। नाबालिग ने मुंबई के विले पार्ले पुलिस स्टेशन में मामाला दर्ज कराया। नाबालिग की शिकायत के बाद जिम्नास्टिक कोच के खिलाफ मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज दर्ज किया है। जिम्नास्टिक कोच राष्टपति द्रौपदी मूर्मू द्रोणाचार्य अवार्ड से हो सम्मानित हो चुका है।

आरोपी जिम्नास्टिक कोच का नाम गणेश देवरुखकर है। इस घटना ने सनसनी मचा दी है। इस घटना ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने के साथ ही खेल में अपना नाम कमाने वाली होनहार लड़कियों को भी डराया है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक नाबालिग छात्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर पर पढ़ाई कर रही थी। तभी कोच ने उसे व्हाट्सऐप पर ‘Hi’ मैसेज भेजा। नाबालिक छात्रा ने भी जवाब में ‘Hi’ लिखा और अपनी मां को इस बातचीत के बारे में बताया। इसके बाद मां ने बेटी से कहा कि वह कोच से पूछे कि उन्होंने उसे मैसेज क्यों किया। इसके बाद कोच ने मैसेज कर पूछा-तुम कहां हो? अगर फ्री हो तो जिम्नेजियम में मुझसे मिलने आओ।

कोच ने यौन शोषण करने की कोशिश की

छात्रा को लगा कि कोच को उससे कोई काम होगा। वह कई सालों से जिम्नास्टिक सीख रही है, इसलिए उसने जवाब दिया, “मैं घर पर हूं, सर। मैं आती हूं। जिम्नेजियम पहुंचने पर नाबालिग ने देखा कि कोच वहां अकेले थे। आरोप है कि कोच ने उसे अपनी चप्पल अंदर लाने और दरवाजा अंदर से बंद करने के लिए कहा। सिर्फ इतना ही नहीं नाबालिग का यौन शोषण करने की भी कोशिश की। इसके बाद पीड़िता वहां से जाने लगी तो कोच ने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह हमारे बीच रहना चाहिए। हालांकि, पीटी टीचर की मदद से नाबालिग ने मुंबई के विले पार्ले पुलिस स्टेशन में कोच के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m