Mumbai Local Train Accident: मुंबई की लाइफलाइन ‘मुंबई लोकल’ 10 घंटे ठप (Mumbai Local halted for 10 hours) रही। इसके कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। मुंबई के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में यह दिक्कत सुबह 10.00 बजे कांजुरमार्ग स्टेशन के पास लगी आग की वजह से हुई। इसके बाद विखरोली-ठाणे लाइन पर सिग्नलिंग सिस्टम खराब हो गया। इसके कारण कई लोकल ट्रेनें 10 घंटे तक तक फंसी रहीं और यात्रियों को ट्रैक पर चलना पड़ा। वहीं देर शाम रेलवे ट्रैक पर तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसमें दो शव दोस्तों के है।
जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त साहिल टिटे, राहुल और खरबान राजभर के रूप में हुई है। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक विखरोली-ठाणे लाइन पर सिग्नलिंग सिस्टम खराब होने के कारण मेन लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं कई घंटों तक पूरी तरह ठप रहीं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कांजुरमार्ग स्टेशन पर रिले रूम में आग लगने से सिग्नलिंग सिस्टम फेल हो गया था, वहां सभी चार लोकल लाइनों पर सर्विस बंद रहा। इसका असर यात्रियों पर पड़ा। रैलवे ट्रैक पर घंटों ट्रेन खड़े होने के कारण यात्री पैदल ही ट्रैक पर चलकर अपने स्थान जाने लगे। वहीं ट्रेन बंद होने से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई।

इधर घाटकोपर-विक्रोली सेक्शन पर दो लोग मृत मिले, दोनों को राजावाड़ी हॉस्पिटल भेजा गया है। भांडुप में भी ट्रेन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, मृतक पटरियां पार कर रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पहली घटना भांडुप स्टेशन पर सुबह हुई। 21 वर्षीय साहिल टिटे प्लेटफॉर्म नंबर 4 से प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वह आने वाली AC लोकल की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि दूसरी घटना में कांजुरमार्ग और विक्रोली के बीच रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिले। मृतकों की पहचान राहुल राजभर (25) और खरबान राजभर (40) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त थे। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन रुकने के बाद दोनों उससे नीचे उतरकर रेलवे ट्रैक के सहारे चल रहे थे। इसी दौरान वे दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

