स्वतंत्रता दिवस के दिन जब देशभर में जश्न का माहौल था, उसी दौरान मुंबई के कोलाबा स्थित नेवी नगर से बेहद दुखद खबर सामने आई. यहां भारतीय नौसेना के एक अफसर और उसके दो बच्चों (उम्र दो महीने और तीन साल) के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. ह घटना हाई सिक्योरिटी वाले नेवी नगर इलाके की है. यह इलाका कैंट एरिया में आता है, जिसकी व्यवस्था भी नौसेना ही संभालती है. पुलिस सूत्रों का कहना है नौसैनिक और उनकी पत्नी एवं बच्चों के आत्महत्या करने की आशंका है. 2 महीने और 3 साल के मासूमों समेत पूरे परिवार की मौत की पुलिस वजह तलाशने में जुटी है. शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि पत्नी और दोनों बच्चों की मौत जहर के कारण हुई है.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से फोरेंसिक सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. जांचकर्ता परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और अन्य संबंधित गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं ताकि मौत से जुड़ी घटनाओं के क्रम का पता लगाया जा सके. संदिग्ध आत्महत्या और बच्चों की मौत किन हालात में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है.

भारतीय नौसेना ने क्या कहा?

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा, “कोलाबा के नेवी नगर में हुई एक दुखद घटना में भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और दो बच्चे 15 अगस्त को अपने घर पर मृत पाए गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है और भारतीय नौसेना इसमें हर संभव मदद कर रही है.”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m