चंकी बाजपेयी, इंदौर। शराब पार्टी के दौरान तीन दोस्तों में हुए विवाद में एक दोस्त की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़ाए युवकों पूछताछ में जुटी हुई है। गांधीनगर पुलिस के मुताबिक हेमंत उर्फ हेमू जाट उम्र 39 वर्षी निवासी सिद्धार्थनगर के रहने वाले व्यक्ति की मौत हुई है।
READ MORE: ‘एक तरफ मैं शराबबंदी की लड़ाई लड़ रही हूं, दूसरी तरफ ये…’ शराबी पति को बीच सड़क खंभे से बांधा, वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त कृष्णा पाटिल और राजेश चौहान के साथ वाइन शॉप के नजदीक शराब पी रहा था, तभी शराब पीने के दौरान तीनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हेमू जाट पर अचानक से धारदार वस्तु से हमला कर दिया गया। उसके शरीर पर करीबन 3 से 4 ऐसे निशान पाए गए हैं। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी सुबह मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही कि विवाद किस कारण से हुआ था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

