नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से शराब दुकान विरोध आंदोलन के बीच एक बेहद अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले करीब 80 दिनों से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं के आंदोलन में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया, जब एक आंदोलनकारी महिला ने शराब पीकर पहुंचे अपने ही पति को बिजली के खंभे से बांध दिया। इस अनोखी सजा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: “मैं पढ़ना चाहती हूँ…” 13 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को दी 20 साल की सजा, पढ़ाई के लिए दिलवाए 4 लाख

पति की हरकत पर फूटा पत्नी का गुस्सा

यह घटना बालाघाट शहर के बुढ़ी इलाके का है। यहां स्थानीय महिलाएं लंबे समय से रिहायशी इलाके से शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठी है। इसी आंदोलन के बीच जब महिला का पति शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचा तो पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। महिला ने बिना देर किए अन्य महिलाओं की मदद से अपने शराबी पति को बीच सड़क पर एक खंभे से बांध दिया। खंभे से बांधे गए व्यक्ति की पहचान संजू चौधरी के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: मंत्री प्रतिमा बागरी की बढ़ीं मुश्किलें! जाति विवाद में आयुक्त ने थमाया नोटिस, 6 जुलाई को सभी सबूतों के साथ होना होगा पेश

‘एक तरफ मैं शराबबंदी की लड़ाई लड़ रही हूँ, दूसरी तरफ ये…’

अपने पति को खंभे से बांधने वाली पत्नी का साफ तौर पर कहना है कि इस जानलेवा शराब ने उसके हंसते-खेलते परिवार की सारी खुशियां छीन ली हैं। महिला ने कहा कि जब मैं खुद समाज और अपने घर को बचाने के लिए पिछले 80 दिनों से शराबबंदी की इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रही हूं, तब मेरा अपना पति ही शराब पीकर इस आंदोलन की भावना और हमारी तपस्या को कमजोर कर रहा है। इसे सबक सिखाना जरूरी था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m