राकेश चतुर्वेदी, छतरपुर। छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के  संजय नगर क्षेत्र में रेत के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने एक युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।,जानकारी के अनुसार लवकुशनगर के संजय नगर क्षेत्र में चंद्रशेखर और आरोपी गोलू पटेल और रवि पटेल के बीच खेत से बालू ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के कुछ देर बाद ही आरोपियों ने ट्रैक्टर से चंद्रशेखर की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

READ MORE: निवाड़ी BMO पर लगे आरोपों का सच! डॉ. मलारया बोले- ‘क्लीन चिट मिलने के बाद भी हो रही साजिश’; सागर कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मृतक के घायल होने पर उसको जिला अस्पताल भेजा गया था जहाँ पर उनको ब्रॉट डेड बताया गया है। वर्तमान में पीएम किया जा रहा है। एक ट्रैक्टर ट्रॉली को आइडेंटिफाई किया गया है और आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं जो घटना के बाद से फरार हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m