पानीपत। हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार को एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विवाद के बाद हुई हत्या
मृतका की पहचान 35 वर्षीय शिल्पी के रूप में हुई है, जो भारत नगर में किराए के मकान में रह रही थी। उसका पति विपिन उनसे अलग रहता था। शुक्रवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि हत्या के लिए पति ने अपनी मौसी के बेटे को भी घर पर बुला लिया था। दोनों ने मिलकर कपड़े से महिला का गला घोंटा और उसकी जान ले ली।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
सूचना मिलते ही ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला का शव पलंग पर पड़ा मिला था।
पति की तलाश में छापेमारी
शुरुआती जांच में यह आपसी विवाद का मामला लग रहा है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पति और उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

