हिसार। जिले के पाबड़ा स्थित जवाहर नवोदय स्कूल के छात्रावास में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। रात करीब 3 बजे हॉस्टल के कमरे में घुसे एक जहरीले सांप ने 11वीं कक्षा की एक छात्रा को डस लिया। छात्रा के शोर मचाने पर हॉस्टल में हड़कंप मच गया। स्टाफ और अन्य छात्राओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे संभाला।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
छात्रा को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसे महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक छात्रा की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए निगरानी में रखा गया है। स्कूल प्रशासन भी लगातार उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।
कैसे अंदर पहुंचा सांप, शुरू हुई जांच
घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी सुरक्षा के बावजूद जहरीला सांप हॉस्टल के भीतर तक कैसे पहुँचा। प्रशासन यह भी पता लगा रहा है कि क्या सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई थी। लोगों ने बताया कि जिस सांप ने काटा था, उसे घटना के बाद मार दिया गया।
अभिभावकों में भारी गुस्सा और चिंता
इस घटना ने स्कूल में रह रही अन्य छात्राओं और उनके अभिभावकों को डरा दिया है। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से मांग की है कि परिसर के आसपास उगी झाड़ियों की तुरंत सफाई कराई जाए। उन्होंने छात्रावास के भीतर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है ताकि ऐसी खौफनाक घटना दोबारा न हो। फिलहाल स्कूल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुधार का आश्वासन दिया है।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
