उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। जिले के पंख टोली के सामुदायिक भवन में चल रहे बच्चों की सरकारी स्कूल में उसे समय अफरा तफरी मच गई, जब बच्चे मिड डे मील खा रहे थे। दरअसल मिड-डे मील खा रहे बच्चों पर स्कूल के छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्चों के माता-पिता उन्हें लेकर वार्ड पार्षद के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

वार्ड पार्षद ने स्कूल प्रभारी को लगाई फटकार

घटना की जानकारी मिलने के बाद वार्ड 34 के पार्षद ने स्कूल के प्रभारी को फोन मिलाया और उनसे घटना की सूचना नहीं देने पर फटकार लगाई, जिसपर प्रभारी ने कहा कि मुझे मालूम था कि आप बाहर हैं। इसपर पार्षद ने कहा कि, मोबाइल पर कहींसे भी बात हो सकती है और मैं मुजफ्फरपुर में ही हूं, किसी भी बात की सूचना आपको तत्काल मुझे देनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से इन सभी बातों का ध्यान रखिएगा। बता दें कि वार्ड की सामुदायिक भवन और स्कूलों के अध्यक्ष वार्ड पार्षद होते हैं।

विभाग को थी छत के जर्जर होने की सूचना

स्कूल के प्रभारी ने कहा कि, छत का कुछ अंश जरजर है और वही टूटकर जब बच्चे मिड डे मील खा रहे थे, उनके उपर गिर गया। इस घटना में दो बच्चे आंशिक रूप से घायल हो गए, जिनका प्रारंभिक इलाज कराने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रभारी ने यह भी बताया कि इस जर्जर छत के टूटे होने की सूचना कई बार शिक्षा विभाग को दी गई, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और आज घटना घटित हो गई। गनीमत की बात यह रही है कि छत के प्लास्टर का कुछ अंश ही गिरा वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: प्रीति किन्नर ने भी ठोकी ताल, नामांकन के बाद किया जीत का दावा