My Bharat पोर्टल पर पंजीकरण शुरू, नशा मुक्ति और विकसित भारत थीम पर होंगी प्रतियोगिताएं
चंडीगढ़: My Bharat Portal Registration : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (My Bharat) द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत देशभर के युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना तथा उनकी रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
इस अभियान के तहत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक युवा My Bharat पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। प्रतियोगिताएं नशा मुक्ति और विकसित भारत की थीम पर आधारित होंगी, जिनके लिए अलग-अलग विषय निर्धारित किए गए हैं।
सरकार का मानना है कि इस तरह की पहल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक सोच प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
इच्छुक प्रतिभागियों से समय रहते पंजीकरण कर प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


