नैनीताल. बाबा नीम करौली के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का स्थापना दिवस (Kainchi Dham foundation day) 15 जून को बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा. इस वार्षिक मेले में देश-विदेश से 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. मेले में बाबा को प्रिय प्रसिद्ध मालपुए का महाप्रसाद भी वितरित किया जाता है. मेले में भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने 14 और 15 जून को विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है. आमतौर पर निजी वाहनों की जगह शटल बसों और विशेष स्टिकर वाले वाहनों को ही मंदिर तक जाने की अनुमति मिलती है.
बाहरी राज्यों या दूसरे जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक प्लान :
1- देहरादून, हरिद्वार, NCR, दिल्ली, मुरादाबाद की ओर से वाया रामनगर/ कालाढूंगी से कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को नयागांव तिराहे से नैनीताल तिराहा से लामाचौड़ से आरटीओ रोड तिराहा से पंचायतघर तिराहा से शीतल होटल से बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गौलापार काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा एवं रेलवे स्टेशन, काठगोदाम नगर निगम काठगोदाम में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के जरिए कैंची धाम को भेजा जाएगा.
इसे भी पढ़ें : SIR : गणना फॉर्म के वितरण में ढिलाई को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जताई नाराजगी, अधिकारियों के दिए निर्देश
2- रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को गन्ना सेन्टर और शीतल होटल से डायवर्ट कर बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गौलापार काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा एवं रेलवे स्टेशन या नगर निगम काठगोदाम में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम को भेजा जाएगा.
3- बरेली रोड की ओर से आने वाले वाहनों को तीनपानी तिराहा से गौलापार काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा और रेलवे स्टेशन काठगोदाम नगर निगम काठगोदाम में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम को भेजा जाएगा.
4- रोडवेज बस, रेलगाड़ी के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं को रोडवेज/रेलवे स्टेशन हल्द्वानी. काठगोदाम से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा.
इसे भी पढ़ें : NEET (UG)-2026 Re-examination के अभ्यर्थियों को बसों में मिलेगी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा, ऐसे मिलेगा लाभ
नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक प्लान-
1- रामनगर, कालाढूंगी की ओर से आने वाले कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को नयागांव तिराहे से नैनीताल तिराहा से लामाचौड़ से आरटीओ रोड तिराहा से पंचायतघर तिराहा से शीतल होटल से बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गोलापार काठगोदाम नारीमन तिराहा से भीमताल की ओर भेजा जाएगा जिनको विकास भवन भीमताल में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम को भेजा जाएगा.
2- लालकुआं की ओर से आने वाले वाहनों को बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गौलापार काठगोदाम नारीमन तिराहा से भीमताल की ओर भेजा जाएगा जिनको विकास भवन भीमताल में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम को भेजा जाएगा.
3- नैनीताल, ज्योलीकोट, धारी मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को सैन्टोरियम पार्किंग भवाली में पार्क कराकर शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा.
इसे भी पढ़ें : 12 सालों में उत्तराखंड के धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास को मिली गति, पर्टयन के प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरी देवभूमि
अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, से आने वाले व्यक्तियों और पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान-
1- अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, से आने वाले कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को खैरना पार्किंग में पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा.
2- हल्द्वानी की ओर से अल्मोड़ा, बागेश्वर की ओर जाने वाले वाहनों को भीमताल, खुटानी बैण्ड से नथुवाखान और रामगढ होते हुए भेजा जाएगा.
3- इसी प्रकार अल्मोड़ा, बागेश्वर की ओर से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन इसी रूट का प्रयोग करेंगे.
13 जून से 16 जून तक विस्तृत ट्रैफिक प्लान-
इसे भी पढ़ें : उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति 2026 जारी, स्थानीय आवश्यकताओं और चुनौतियों के होगा समाधान
भारी माल वाहनों के लिए ट्रैफिक प्लान-
1- भारी माल वाहन का आवागमन दिनांक 13-6-2026 को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा.
2- दिनांक 14 जून रात 12 बजे से 16 जून की रात 11 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा.
3. राशन, फल, सब्जी और अन्य आवश्यक सेवा वाहन 13 जून की रात 11 बजे से 14 जून सुबह 6 बजे तक आवागमन कर सकते है. 14 जून की सुबह 6 बजे से 16 जून की रात 11 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.
4- अल्मोड़ा, बागेश्वर से आवागमन करने वाले माल वाहन, भारी वाहन वाया रामनगर, मोहान, रानीखेत, होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे और इसी रूट से वापस आएंगे.
5- पिथौरागढ़, चम्पावत से आवागमन करने वाले वाहन वाया टनकपुर होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे और इसी रूट से वापस आएंगे.

