वीरेंद्र कुमार, नालंदा। जिला पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने सारे थाना क्षेत्र में हुई लूट की बड़ी वारदात का पुलिस ने महज 17 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर सनसनी फैला दी है। पुलिस ने लूटी गई रकम में से 43 हजार रुपये नकद और एक कीपैड मोबाइल बरामद करते हुए पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है।

डुमरांव निवासी सोहन पासवान के साथ हुई थी लूट

बताया जा रहा है कि 23 मई 2026 की शाम डुमरांव निवासी सोहन पासवान से अपराधियों ने 45 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ओम प्रकाश उर्फ शिवन समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। जांच में खुलासा हुआ कि पाइप खरीदने के बहाने पूरी साजिश रची गई थी। डीएसपी संकेत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कुछ का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस की इस बड़ी सफलता की इलाके में जमकर सराहना हो रही है।

लूट के पैसे और हथियार बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए 43 हजार रुपये नकद, पीड़ित का मोबाइल, दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की है। लूटे गए पैसे और मोबाइल की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। वहीं, महज 17 घंटे के अंदर हुए इस लूट के खुलासे से लोगों के बीच पुलिस की कार्यशैली को लेकर विश्वास बढ़ा और लोग पुलिस के इस काम की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शादी समारोह के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिखा हत्याकांड का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला