बलिया। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, एक तेज रफ्तार बाइक रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी बस के पीछे से टकराई गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
खड़ी बस के पीछे से टकराई बाइक
यह पूरा मामला जिले के रसड़ा-मऊ मार्ग का है। जहां, रेलवे क्रॉसिंग के पास गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर पैकौली निवासी विनोद कुमार (35) अपनी मुन्नी देवी (30) का इलाज करवा कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई औप गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे खड़ी एक बस से पीछे से टकरा गई।
READ MORE: सीएम योगी का कानपुर-उन्नाव दौरा आज, 104 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, जानें उनका पूरा कार्यक्रम
बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत
टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में विनोद और उनकी मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

