लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ आज कानपुर और उन्नाव जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
101 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करके बताया कि आज कलम और क्रांति की धरा उन्नाव विकास की नई ऊंचाइयों तथा क्रांतिभूमि कानपुर अन्नदाता के सम्मान तथा समृद्धि के नए संकल्पों की साक्षी बनेगी। उन्नाव में 570 करोड़ से अधिक लागत की 101 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा कानपुर में ‘प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026’ में कृषक बंधुओं से संवाद एवं उत्कृष्ट अन्नदाताओं के सम्मान का अवसर प्राप्त होगा।
READ MORE: अरे अखिलेश यादव जी, आपके देसी चाचा लोग आपको निपटाने… सपा सुप्रीमो के बयान पर ओपी राजभर का तंज, जानिए क्या कहा?
वहीं उन्नाव में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम योगी कानपुर के लिए रवाना होंगे और वहां प्राकृतिक खेती सम्मेलन में सीएसए मे भाग लेंगे। इसके अलावा योगी पीडब्ल्यूडी की सड़कों और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर अफसरों को कड़े निर्देश दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि सीएम तकरीबन 12 बजे कानपुर पहुंचेंगे। वह हेलीकॉप्टर से आएंगे और कैलाश भवन में होने वाले सम्मेलन में किसान, कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञों शामिल होंगे।

