लखनऊ. अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए आगामी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर ओपी राजभर करारा तंज कसा था. जिस पर ओपी राजभर ने पलटवार किया है. ओपी राजभर ने कहा, अरे अखिलेश यादव जी हमको लग रहा था कि आप राजनीतिक रूप से कुछ तो समझदार इंसान होंगे ही. मां-बाप के आशीर्वाद से बिदेस में अंग्रेजी माध्यम से पढ़े हैं. मगर अब पक्का पता लग गया है कि आप निरे ‘गोलू’ टाइप के इंसान हैं. आपके देसी चाचा लोग आपको निपटाने की पूरी सुपारी ले चुके हैं. आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसकने वाली है.
इसे भी पढ़ें- ‘बच सकते हो तो बच लो’, बृजभूषण शरण और उनके बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए कॉल कर धमकीबाज ने क्या कहा?
आगे ओपी राजभर ने कहा कि मगर क्या कहा जाए, यही दुनिया है. हम आपको आगाह कर रहे हैं तो आप हमारा अहसान मानने की जगह उलटे हमारे पर ही रौब गांठ रहे हैं. हमारे फिक्र में दुबले मत होइए. हमारा आप और आपके लोडर कितना भी कुछ चाह लेंगे, तब भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे. चिंता अपनी सोने की लंका की कीजिए.
इसे भी पढ़ें- थोड़ी तो शर्म करिए अखिलेश जी…प्रयागराज हत्याकांड को लेकर ओपी राजभर का हमला, जानिए मंत्री ने सपा सुप्रीमो से ऐसा क्या कहा?
ओपी राजभर ने ये भी कहा कि वैसे सोने की लंका तो अब बची नहीं है. बिदेसी भतीजे को गोलू बनाके देसी चाचाओं ने सोने को पहले ही पीतल में बदल दिया है तो अपनी पीतल की लंका ही बचा लीजिए. मगर लिख लीजिए बचेगी फिर भी नहीं. याद है न 2008 का ‘वोट के बदले नोट कांड’ आप ही लोगों का किया धरा है. लोकतंत्र की रक्षा में आप लोग सांसद खरीद रहे थे. बहुत कहानियां हैं आप लोगों के काले कारनामों की. एक एक करके उजागर करता रहूंगा, घबड़ाइए मत.

