गोंडा. पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके बेटे विधायक प्रतीक भूषण सिंह को कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद समर्थकों में चिंता का माहौल देखने को मिल रहा है. विधायक प्रतिनिधि ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- कहीं लव का लफड़ा तो नहीं! पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली किशोरी की लाश, आधी रात घर से हुई थी गायब

बता दें कि विधायक प्रतीक भूषण सिंह के प्रतिनिधि अजय सिंह ने पुलिस की शिकायत में बताया कि विधायक प्रतीक भूषण सिंह के फोन पर एक नंबर से फोन आया था और फोन करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी. धमकी देने वाला ने कहा है कि उसने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण सिंह की हत्या का इंतजाम कर दिया है. खुद को बचा सकते हैं तो बचा लें.

इसे भी पढ़ें- थोड़ी तो शर्म करिए अखिलेश जी…प्रयागराज हत्याकांड को लेकर ओपी राजभर का हमला, जानिए मंत्री ने सपा सुप्रीमो से ऐसा क्या कहा?

वहीं धमकीभरा फोन आने के बाद प्रतीक भूषण सिंह ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि धमकी देने वाला राजस्थान का रहने वाला है. धमकी देने वाले की पहचान संदीप शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस की टीम धमकीबाज को गिरफ्तार करने के लिए राजस्थान के लिए रवाना हो गई है. जांच और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.