पीलीभीत. एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. 17 साल की किशोरी की पेड़ पर फांसी के फंदे से लाश लटकी मिली. लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- थोड़ी तो शर्म करिए अखिलेश जी…प्रयागराज हत्याकांड को लेकर ओपी राजभर का हमला, जानिए मंत्री ने सपा सुप्रीमो से ऐसा क्या कहा?

बता दें कि पूरा मामला दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के जादौपुर पट्टी गांव का है. जहां रहने वाली 17 साल की किशोरी बीती रात घर वालों के सोने के बाद घर से अचानक गायब हो गई थी. सुबह जब किशोरी घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. कुछ देर खोजने के बाद लोगों ने जानकारी दी कि किशोरी की लाश गांव से कुछ दूर पर ही युवती की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली है.

इसे भी पढ़ें- चढ़ावा, चंदा, जमीन फिर श्रीराम शिला… अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- आगे-आगे देखिए होता है क्या…

युवती की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. उसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने किशोरी की लाश को पीएम के लिए भेजा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आत्महत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है. जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि किशोरी ने मौत को गले क्यों लगाया है.