Nana Patekar Passes Away : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का गुरुवार तड़के सुबह निधन हो गया है. उन्होंने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस खबर ने हर किसी को गमगीन कर दिया है. उनके निधन पर सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया है. योगी ने एक्स पर लिखा कि ‘प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, ‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है.’

सीएम योगी ने आगे लिखा कि ‘उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति.’ बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर (Nana Patekar) को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन वो होश में नहीं आए.

इसे भी पढ़ें : संभल में 74 साल की रामबेटी की अनोखी अंतिम यात्रा, अर्थी के पीछे 15 KM चले पालतू हाथी परमा और मोहन

नाना पाटेकर का करियर

नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं. उन्होंने 1978 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म ‘गमन’ थी. लेकिन, 1986 में रिलीज हुई ‘अंकुश’ ने उन्हें पहचान दिलाई. उन्होंने अपने करियर में हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी काम किया. ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और अपने अभिनय का लोहा मनवाया. उन्होंने अपने करियर में सिर्फ संजीदा ही नहीं, कॉमिक और नकारात्मक किरदार भी निभाए. ‘परिंदा’ में एक गैंगस्टर के किरदार ने उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित किया और फिर ‘प्रहार’, ‘तिरंगा’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी फिल्मों में एक्शन अवतार दिखाया.

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म

नाना पाटेकर (Nana Patekar) को साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे. इसके बाद वो शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ और अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ में स्पेशिल अपीयरेंस में दिखाई दिए.