श्री दरबार साहिब में पूर्व डिप्टी सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा को बीते दिन कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस को कोर्ट ने नारायण सिंह चौड़ा का 3 दिन का रिमांड मिला है।
कड़ी सुरक्षा के बीच नारायण को कोर्ट में पेश किया गई। किसी भी तरह की चूक न हो इसका ध्यान दिया गया था। आरोपी कई आतंकवादी संगठन से ताल्लुक रखता है। पाकिस्तान से भी उसके तार जुड़े हैं। अपराधी पहले ही कई मामले में जेल के सजा काट चुका है साथ ही वह हथियारों की अवैध सप्लाई भी करता रहा है।
महिला ने अजीब हरकत
कोर्ट लेजाने के दौरान एक महिला द्वारा जमकर हंगामा किया गया, जिसके हाथों में मिठाई का डिब्बा भी है। महिला डिब्बे को सिर पर रखकर अकाली नेताओं के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रही है। कहा जा रहा है कि महिला नारायण सिंह चौड़ा का समर्थन करने आई है और उसका कहना है कि वह ये डिब्बा नारायण सिंह चौड़ा को देने आई है।

यह हुई थी घटना
पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के बाहर फायरिंग की गई। हालांकि, इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। पुलिस की अच्छी सूझबूझ ने उन्हें सुरक्षित बचाया। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया और उसके पास से पिस्टल भी बरामद की गई। इस सनसनीखेज घटना ने हर किसी को चौंका दिया, क्योंकि सुखबीर बादल अकाल तख्त से जुड़ी धार्मिक सजा भुगतने के लिए वहां पहुंचे थे। इस घटना के बाद भी वह अपनी सजा पूरी कर रहे हैं।
- खेल प्रतिभाओं को निखारने आए थे या चोट का खतरा उठाने? एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इंतजामों पर सवाल
- सारण में पूजा कर लौट रही महिला को ट्रक ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत के बाद एनएच-331 जाम
- लोकतंत्र की लड़ाई, वंशवाद पर आई! केशव मौर्य ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, चरित्र पर सवाल उठाते हुए दिया बड़ा बयान
- 30 से ज्यादा महिलाओं से एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी, दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
- अखिलेश यादव से मिले पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बेटी कृति के टिकट को लेकर अटकलें तेज

