Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर से पिता और बेटी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। ज एक पिता की ऐसी कहानी सामने आई है, जहां पर एक कलयुगी पिता ने पैसों की लालच में अपनी बेटी को बेच दिया। वह भी एक बार नहीं, चार बार अलग-अलग जगह पर।

बता दें कि रूह कंपा देने वाली घटना डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र की है। जहां पर पिता ने दलाल के माध्यम से अपनी बेटी को 4 बार अलग-अलग जगह बेच दिया। इसके बाद उसने बेटी के अपहरण की झूटी कहानी रच दी। बाद में जैसे ही पिता की काली करतूत का पता चला और पुलिस ने बेटी को बेचने वाले पिता और दलाल को गिरफ्तार कर लिया।
चौरासी थानाधिकारी राकेश कटारा के अनुसार 23 मई को एक रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी। जिसमें बताया गया कि 10 अप्रैल को उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी बाजार जाने का कहकर घर से निकली थी, मगर जब देर रात शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
उसे कई जगह, रिश्तेदारी में ढूंढा, लेकिन पता नहीं लगा। 24 अप्रैल को बेटी ने व्हाट्सएप कॉल कर बताया कि उसे गुजरात में किसी अनजान जगह पर कमरे में बंद कर रखा है। उसके भगाने वाले का आधार कार्ड वह भेज रही है। आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को बायड गुजरात से बरामद।
थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार उसे कोई भगाकर नहीं ले गया है। उसके पिता और दलाल ने मिलकर उसे गुजरात में 4 बार अलग अलग जगह पर बेच दिया था। जहा पर चारों व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी पिता और दलाल रतनलाल पुत्र लक्ष्मण पांडोर को डिटेल पूछताछ की।
पिता ने बेटी को संतरामपुर गुजरात, बायड गुजरात, पाटन गुजरात और मालपुर गुजरात में बेच दिया थ और सभी जगह से उसने मोटी रकम ली थी।
पढ़ें ये खबरें
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज बस्तर दौरा : मुरिया दरबार में होंगी शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- BBC के खिलाफ मानहानि मुकदमे में ट्रंप को झटका, कोर्ट ने बयान दर्ज कराने का दिया डेडलाइन
- Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, 27-28 अक्टूबर को बारिश के आसार
- घनी आबादी के बीच मैरिज हॉल में दिखा तेंदुआ: CCTV में कैद हुई घटना; तलाश में जुटा यहां वन विभाग
- Bihar MLC Elections Voting: 8 सीटों के लिए 993 बूथ केंद्रों पर मतदान शुरू, मैदान में 150 उम्मीदवार
