अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार को एक इंटरव्यू में सवाल पूछे जाने पर भड़क गए. राष्ट्रपति डोनाल्ड इस कदर भड़क गए कि उन्होंने पत्रकार को ‘बेईमान’ और ‘मूर्ख’ तक कह दिया और इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर चले गए. राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यूज एंकर के बयान से नाराजगी जताते हुए इंटरव्यू बीच में ही छोड़ दिया. मामला है जब पत्रकार ने कैलिफोर्निया में वोटों की गिनती में देरी को लेकर ट्रंप की तरफ से लगाए गए धांधली के आरोपों पर सवाल किया और उनसे सबूत मांगे.
ट्रंप मीडिया को बेईमान बताते हुए और सबूत मांगने पर माइक्रोफोन उतारकर बीच इंटरव्यू के दौरान ही उठकर चले गए. इंटरव्यू को बीच में ही छोड़कर जाते समय एंकर से कहा, ‘चलो अब यहीं खत्म करते हैं. क्योंकि मेरा बस हो गया है. शुक्रिया, डार्लिंग.’
रविवार 7 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक मीडिया के ‘मीट द प्रेस’ प्रोग्राम में पहुंचे थे. कैलिफोर्निया चुनावों में धांधली के आरोपों पर सवाल पूछे जाने से भड़क गए. पत्रकार ने वोटों की गिनती में देरी को लेकर ट्रंप की तरफ से लगाए गए धांधली के आरोपों पर सवाल किया और उनसे सबूत मांगे. आरोपों पर सवाल पूछे जाने से डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए. एंकर से उनकी तीखी बहस हो गई.
एंकर द्वारा कैलिफोर्निया चुनावों में धांधली के लगाए गए ट्रम्प के आरोपों पर सबूत मांगे जाने पर भड़क गए. सबूत मांगे तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और नेशनल लेवल पर प्रसारित होने वाले इंटरव्यू से उठकर चले गए.
मामला है जब कैलिफोर्निया में स्लो वोटिंग काउंटिंग की बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि चार दिन हो गए है और वे अभी तक नतीजे घोषित करने के करीब भी नहीं हैं. इस पर एंकर क्रिस्टन वेल्कर ने जवाब में कहा कि काउंटिंग में इतना ज्यादा वक्त लगना कैलिफोर्निया में मतपत्रों की गिनती का सामान्य तरीका है.
इसबात पर ट्रम्प ने जवाब देते हुए आगे कहा कि क्या आप जानती हैं कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि वे चुनाव में धांधली कर रहे हैं. इसपर एंकर ने ट्रंप से सीधे पूछा कि क्या उनके दावों को साबित करने के लिए उनके पास क्या कोई सबूत है. इसको बात को ही लेकर ट्रंप ने कहा कि मैं तुम्हारे साथ एक घंटे तक बारिश में बैठा रहा. मैंने तुम्हें काफी समय दे दिया है. तुम्हें अपने प्रेस को सुधारना चाहिए. कोई देश कभी भी बेईमान प्रेस के साथ महान नहीं बन सकता. चलो चलते हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

