इंडिया ब्लॉक की सोमवार 8 जून को प्रस्तावित बैठक है. इस बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है. TMC सुप्रीमो के साथ राज्यसभा सांसद डोला सेन और वरिष्ठ लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी भी है. ममता बनेरजे के लिए यह यात्रा सुकून से भारी नहीं है क्योंकि यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब TMC में सांसद स्तर पर भी फूट की अटकलें लगाई जा रही हैं.
TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल शनिवार को ही दिल्ली के लिए रवाना कर दिया, जबकि अभिषेक बनर्जी को TMC सुप्रीमो के साथ जाने की योजना थी.
राजधानी दिल्ली में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक होनी है. हालांकि इंडिया महागठबंधन में भी सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है. ममता बनर्जी दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगी. जानकारी के अनुसार इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले, TMC के शीर्ष नेतृत्व की बैठक भी सोमवार को होनी है.
TMC नेतृत्व द्वारा अपने सदन के भीतर की स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लेने की उम्मीद है. सूत्रों से पता चला है कि बागी टीएमसी नेता और सांसद विधानसभा में जो हो चुका है, उसे संसद में भी दोहराने की कोशिश कर रहे हैं.
TMC के भीतर बढ़ती अंदरूनी हलचल के बीच पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी शनिवार को दिल्ली पहुंच गए. पार्टी नेतृत्व इस आशंका से जूझ रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में शुरू हुई बगावत की कहानी अब संसद तक भी पहुंच सकती है.
TMC की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में अपनी पार्टी के पार्षदों के साथ होने वाली अहम बैठक रद्द कर दी. केएमसी पार्षदों के साथ रविवार की मीटिंग को अहम माना जा रहा था, क्योंकि पश्चिम बंगाल के पूर्व म्युनिसिपल अफेयर्स और अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्टर और केएमसी के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम ने इस्तीफा दे दिया है।.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

