Khan Sir News: खान सर की कोचिंग के बाहर हुए फायरिंग मामले में आज सोमवार (8 जून) को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई होनी है। खान सर के वकील आज सुबह 10 बजे कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर कर सकते हैं। गौरतलब है कि मामले में FIR होने के बाद से खान सर फरार हैं। पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। कोर्ट में आज की सुनवाई के बाद यह फैसला हो जाएगा की खान सर को अग्रिम जमानत मिलती है या नहीं?

रौशन आनंद की जमानत पर भी होगी सुनवाई

वहीं, दूसरी ओर मारपीट और पथराव मामले में गिरफ्तार ज्ञान बिंदु के संचालक रौशन आनंद की भी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। घटना के एक दिन 3 जून को पटना पुलिस ने खान कोचिंग के सामने मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा खान सर के दो सुरक्षा कर्मी जिन्होंने घटना वाले दिन हवाई फायरिंग की था, आज उनकी भी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है।

कोचिंग और अस्पताल के सील होने का खतरा

खान सर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल रौशन आनंद प्रकरण के बाद अब बिहार अग्निशमन विभाग ने उनके कोचिंग संस्थान (खान ग्लोबर स्टडीज) और अस्पताल प्रबंधन ( खान हेल्थ केयर अस्पताल) को नोटिस जारी किया है। विभाग ने नोटिस जारी करते हुए यह चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों के अंदर कोचिंग और अस्पताल में सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर नहीं किया गया तो उनके अस्पताल और कोचिंग को सील कर दिया जाएगा।

दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानी का मुकदमा

जांच के दौरान अग्निशन विभाग ने खान सर के कोचिंग को भी फायर सेफ्टी मानक पर ठीक नहीं ठहराया है। साथ ही खान हेल्थ केयर को भी नोटिस देते हुए कहा है कि फायर सेफ्टी का अभाव है, जिसे पूरा करने की नोटिस दी गई है। इसके अलावा आज तक की एंकर अंजना ओम कश्यप ने भी दिल्ली हाईकोर्ट में 8 शिक्षकों के खिलाफ मानहानी का केस दायर किया है, जिसमें खान सर का भी नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार भाजपा का मेगा प्लान: संगठन को बूथ स्तर तक धार देने के लिए महामंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी