राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। नारी शक्ति वंदन मामले को लेकर एमपी बीजेपी ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी नेताओं ने कहा- कल नारी शक्ति वंदन पदयात्रा है। विधानसभा का एक दिन का सत्र बुलायेंगे, विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाएंगे। पंचायत स्तर पर आंदोलन करेंगे। जनता के बीच विपक्ष का पर्दाफाश करेंगे, हर स्तर पर निंदा प्रस्ताव लाएंगे।
ये अलगाववादी मानसिकता
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- सारे दुशासन, सारे दुर्योधन, सारे कौरव सदन में दिखे। इन सबने मिलकर महिलाओं को सशक्त होने से रोका, पलटूराम पलटी खा गए, पूरे अवसरवादी हैं। ये अलगाववादी मानसिकता है। एक बहन जो नारी हूं लड़ सकती हूं कहती है, उन्होंने नारी होकर नारी का अपमान किया है, मुस्कुराकर सत्यानाश किया है।
मौत का लाइव वीडियोः मौत की रेस का वो आखिरी मंजर, जिसे देख कांप जाएगी रूह, स्टंटबाजी और चीखें
कल मप्र में आक्रोश रैली निकलेगी
गृहमंत्री बार-बार सदन में स्पस्ट करते रहे कि समान अनुपात में सीटें बढ़ेंगी। जो जवाब सत्ता वाली पार्टी से मांग रहे थे वो अपने आप से मांगे तो उनका पाप दिख जाएगा। मामले को लेकर मप्र में बड़ी मुहिम चलेगी। कल मप्र में आक्रोश रैली निकलेगी। नगर निगम से लेकर पंचायतों में विरोध के प्रस्ताव पारित होंगे।
पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा शुरूः सीएम डॉ मोहन ने यात्रियों को बोर्डिंग पास किए वितरित, चंदेरी और ओरछा
जश्न मनाकर महिलाओं का अपमान किया
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा- महिला शक्ति नारी वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी से जुड़ा विषय था। राहुल गांधी समेत कांग्रेस महिला विरोधी है। कांग्रेस ने जश्न मनाकर महिलाओं का अपमान किया है।

