शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के स्टेट हैंगर से “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने यात्रियों को बोर्डिंग पास वितरित किये। सेवा सप्ताह में 5 दिन बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार संचालित होगी।
वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी ‘एंड-टू-एंड’ सुविधाएं
यात्रियों के लिए भोपाल से चंदेरी का किराया ₹5,500 और भोपाल से ओरछा का किराया ₹6,500 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, ₹14,500 के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी ‘एंड-टू-एंड’ सुविधाएं भी शामिल हैं। चंदेरी और ओरछा में पर्यटकों के लिए 3,500 में ‘जॉय राइड’ की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
6 सीटों वाले आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग
पीपीपी मॉडल पर संचालित इस सेवा में पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रा के लिए 6 सीटों वाले आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है। होटल, भोजन और स्थानीय भ्रमण के लिए गाइड की व्यवस्था भी पूर्व निर्धारित रहेगी। बुकिंग के लिए पर्यटक www.flyola.in और IRCTC पोर्टल पर बुकिंग कर सकते हैं।
जान बचाकर भागे दूल्हा और बारातीः बिना रस्म दुल्हन लेकर लौटी बारात, डांस को लेकर जमकर चले लात-घूंसे,
परशुराम जयंती पर प्रदेशवासियों को समर्पित
इस अवसर पर सीएम डॉ मोहन ने कहा- पीएमश्री हेली पर्यटन की सेवा परशुराम जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को समर्पित है। धार्मिक स्थलों को पीएमश्री हेली से जोड़ रहे है। हवाई सेवा से अब समय काफी बचेगा। एयर एम्बुलेंस देने वाला मध्यप्रदेश देश का पहले राज्य बना था। इस सुविधा को देने के लिये टूरिज्म कॉरपोरेशन को बधाई। चारों तरफ से हवाई एमपी में जुड़ गई है।

