पवन राय, मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला से एक दुखद खबर सामने आई है। नर्मदा नदी के महिष्मती घाट पर स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत हो गई। महिला बालाघाट जिले के कटंगी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है और नर्मदा स्नान के लिए मंडला आई हुई थी।

READ MORE: 6 साल की मासूम के सिर से छिना मां का साया, पिता जिंदगी और मौत के बीच, तेज रफ्तार ट्रक ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां

जानकारी के अनुसार महिला महिष्मती घाट पर नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद एक युवक ने साहस दिखाते हुए महिला को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। युवक ने काफी प्रयास किए, लेकिन महिला को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका और वह नदी में समा गई।

READ MORE: BSF भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा: 50 हजार में सॉल्वर ने दिया एग्जाम, ट्रेनिंग के लिए पहुंचते ही बायोमेट्रिक जांच में फंसा

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा महिला के परिजनों को सूचना दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला स्नान के दौरान हुए हादसे का माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद घाट क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला किन परिस्थितियों में गहरे पानी तक पहुंची।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m