दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। Madhya Pradesh नर्मदापुरम जिले के शोभापुर के प्रतिभाशाली युवा अभिज्ञान पुरोहित ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की परीक्षा में देशभर में दूसरी रैंक हासिल की है। उनका चयन ‘साइंटिस्ट इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग’ के पद पर हुआ है। अभिज्ञान पुरोहित की इस उपलब्धि पर जिले समेत पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

नवोदय विद्यालय, पावरखेड़ा में पढ़ाई के दौरान उड़ीसा के एक अंतरिक्ष केंद्र के दौरे ने अभिज्ञान पुरोहित के मन में वैज्ञानिक बनने की जिज्ञासा जगाई थी। अभिज्ञान के पिता राजेश पुरोहित शिक्षक और माता पियूष पुरोहित शिक्षिका की है। इन्हीं दोनों के मार्गदर्शन में उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल किया।

ये भी पढ़ें: महाराज सिंधिया की सुरक्षा में प्याज: केंद्रीय मंत्री ने अपनी पॉकेट से निकाला प्याज, 51 डिग्री की गर्मी से बचने का बताया देसी तरीका

अभिज्ञान ने अपनी सफलता पर भविष्य का विजन साझा करते हुए बताया कि वे इसरो में ऐसे नवाचार करना चाहते हैं, जिससे भारतीय सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिल सके। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर देश के शीर्ष संस्थान तक पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक ने कॉल के जरिए उन्हें बधाई दी। अभिज्ञान की इस सफलता को पूरे क्षेत्र और शोभापुर ग्राम के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। परिवार के साथ ही जिलेभर में खुशी का माहौल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m