दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। सतपुड़ा की वादियों में स्थित लग्जरी और रसूख का ठिकाना ‘फोरसिथ लॉज’ अब वन विभाग की रडार पर है। जिस रिसॉर्ट में एक रात गुजारने के लिए सैलानी 35 हजार रुपये तक लुटाते हैं, वहां वन्यजीवों के अंगों को सजावटी सामान की तरह पेश किया जा रहा था। रईसी के इस प्रदर्शन पर अब वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की तलवार लटक गई है।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई क्षेत्र में स्थित यह रिसॉर्ट अपनी ग्रामीण शैली और लग्जरी सुविधाओं के लिए मशहूर है। लेकिन बागड़ा बफर के रेंजर विलास डोंगरे की छापेमारी ने इस चमक-धमक के पीछे का काला सच उजागर कर दिया। रिसॉर्ट में बिना किसी अनुमति के चीतल के चार सींग, सेही के चार कांटे और सांप की दो कांचली नुमाइश के लिए रखी गई थीं। वन विभाग का कहना है कि यह पर्यटकों को लुभाने के लिए किया गया अवैध स्टंट था।
ये भी पढ़ें: अजब-गजब! HPV वैक्सीन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ने का मामला, CMHO ने मोमोज-फिंगर चिप्स को बताया कारण
मायानगरी से चल रहा खेल, ‘अदिति मोदी’ है मालकिन
मिली जानकारी के अनुसार, इस 40 एकड़ में फैले साम्राज्य की कमान मुंबई से संभाली जाती है। इस होटल की मालकिन अदिति मोदी बताई जा रही हैं, जबकि बुकिंग का सारा खेल भी मायानगरी से ही चलता है। विभाग अब इस बात की तहकीकात कर रहा है कि ये अवशेष आए कहां से ? क्या ये आसपास के जंगलों से लाए गए थे या इसके पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट है?
ये भी पढ़ें: MP में गैस सिलेंडर को लेकर जद्दोजहद-ऑनलाइन सर्वर क्रैश: एजेंसियों के बाहर लगी लंबी लाइन, नर्मदापुरम में दुकानें बंद होने की कगार पर; छतरपुर में कालाबाजारी
रिसॉर्ड मालिक पर कसेगा शिकंजा ?
एसडीओ आशीष खोपरागढ़े के मुताबिक, फिलहाल मैनेजर को घेरे में लिया गया है। पूछताछ में यह साफ होगा कि ये अवशेष कितने पुराने हैं। बड़ा सवाल तो यह है कि क्या चंद रुपयों और ‘वाइल्डलाइफ फील’ देने के चक्कर में बेजुबानों के अवशेषों का सौदा किया जा रहा था ? यदि जांच की आंच बढ़ी, तो रिसॉर्ट मालिक पर भी कानूनी शिकंजा कसना तय है। फिलहाल 35 हजार का यह ‘लग्जरी एक्सपीरियंस’ अब कोर्ट-कचहरी के चक्करों में बदलता नजर आ रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

