राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उप चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही भाजपा और कांग्रेस चुनावी मोड पर आ गए हैं। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यहां उपचुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश मिलने के बाद दतिया कलेक्टर ने चुनाव संबंधी तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही क्षेत्र का राजनीति माहौल भी गर्माने लगा है।
ये भी पढ़ें : बुधनी के आबलीघाट में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ
डॉ. नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह की हुई मुलाकात
इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी महेंद्र सिंह से हुई। यह मुलाकात पूर्व मंत्री के भोपाल स्थित निवास पर हुआ। इस दौरान डॉ. मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। भेट के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, प्रदेश की राजनितिक परिस्थितियों एंव विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से सारगर्भित चर्चा हुई।
रणनीति बनाने में जुटी भाजपा
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपी इस उपचुनाव को बेहद गंभीरता से ले रही है और रणनीति तैयार करने में जुट गई है। दतिया सीट भाजपा के लिए इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को कड़े मुकाबले में हराया था। लंबे समय तक दतिया की राजनिति में मजबूत पकड़ रखने वाले मिश्रा की हार उस समय भाजपा के लिए बड़ा झटका मानी गई थी। अब अदालत के फैसले के बाद सीट खाली होने से भाजपा इसे वापसी के अवसर के रूप में देख रही है। माना जा रहा है कि पार्टी इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक सकती है। दूसरी तरफ कांग्रेस भी इस सीट को बचाए रखने के लिए मजबूत रणीति बनाने में लगी हुई है।
ये भी पढ़ें : ‘जल है तो कल है’: महिलाओं ने सिर पर कलश रख दिया जल संरक्षण का संदेश, पारंपरिक जल स्रोतों का हुआ पूजन
उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया उपचुनाव केवल एक विधानसबा सीट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की सीधी लड़ाई बन सकता है। खासतौर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र बारती के बीच लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक प्रतिस्पर्धा इस मुकाबले को और दिलचस्प बना रही है।

