शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव रिजल्ट के सियासी सरगर्मी के बीच पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी से मुलाकात की हैं। सोशल मीडिया पर चल रही नाराजगी की खबरों को लेकर उनका बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं। दोनों के बीच 25 सालों का पारिवारिक रिश्ता है, आगे भी ऐसा ही बना रहेगा।
दतिया उपचुनाव के बाद फैली नाराजगी की खबरों पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही नाराजगी की खबरों को पूरी तरह से भ्रामक और असत्य बताया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मेरे अनुज हैं, हमारे बीच कभी कोई कटुता नहीं रही है। दोनों के बीच 25 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता, आगे भी ऐसा ही बना रहेगा।
ये भी पढ़ें: क्या आशुतोष तिवारी होंगे दतिया बीजेपी के जिलाध्यक्ष ? उपचुनाव में जी जान से जुटे नेताओं को मिलेगा बड़ा इनाम, भीतरघातियों का कटेगा पत्ता
पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि आज भी आशुतोष तिवारी से पहले जैसी आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ मुलाकात हुई। उन्होंने आशुतोष तिवारी को कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता बताया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि ऐसा कोई काम या टिप्पणी न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष तिवारी को नुकसान पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं।
आपको बता दें कि दतिया उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद आशुतोष ने भीतरघात के आरोप लगाए और पार्टी को इसके सबूत भी दिए थे। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने एक्शन लिया और दतिया जिला कार्यकारिणी भंग कर दी। भीतरघात के आरोपों और इस कार्यवाही के बाद से दतिया की सियासत में हलचल मची हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


