दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से सरकारी गौशालाओं की बदहाली और भारी लापरवाही की भयावह तस्वीर सामने आई है। चावरपाठा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेकापर स्थित श्री सिया जू गौशाला में उचित रखरखाव और दाना-पानी न मिलने के कारण आए दिन गायों की मौत हो रही है। गौशाला में चारों तरफ अव्यवस्थाओं का आलम है और बेजुबान गायें बदहाली के आंसू रोने को मजबूर हैं।
ये भी पढ़ें: खंडवा में स्पा की आड़ में देह व्यापार! तीन लड़कियां समेत छह लोग पकड़ाए, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद
40 रुपये प्रति गाय अनुदान… फिर भी कहां गायब हो रहा पैसा?
हैरान की बात यह है कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक गाय के भरण-पोषण और चारे के लिए रोजाना 40 रुपये का अनुदान दिया जाता है। इसके बावजूद गौशाला में गायों को न तो सही से खाना मिल रहा है और न ही उनके लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय लोगों और जानकारों का आरोप है कि शासन से मिलने वाली मोटी अनुदान राशि का खुलकर गबन किया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंखे मूंदे बैठे हैं।
हरकत में आया प्रशासन, जांच टीम गठित
मामला तूल पकड़ते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई है। एसडीएम तेंदूखेड़ा सानू चौधरी और प्रशासनिक टीम ने संज्ञान लेते हुए गौशाला में पशु चिकित्सकों की विशेष टीम भेजकर विस्तृत जांच का भरोसा दिया है।
ये भी पढ़ें: फेसबुक की दोस्ती के बाद जर्मनी से आई महिला का टूरिस्ट वीजा खत्मः बेटी के साथ भोपाल के गौरवी सेंटर में ठहरी, डिपोर्ट करने की तैयारी
हालांकि बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या सरकारी पैसों को डकारने वाले और बेजुबानों की जान से खेलने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी या हर बार की तरह जांच के नाम पर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



