शब्बीर अहमद, भोपाल। सोशल मीडिया के जरिए हुई एक दोस्ती के बाद जर्मनी से अपनी बेटी के साथ भोपाल पहुंची एक जर्मन महिला का टूरिस्ट वीजा समाप्त होने पर वह पुलिस के रडार पर आ गई है। पुलिस अब मां-बेटी को जर्मनी डिपोर्ट करने की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

फेसबुक से दोस्ती के बाद बेटी के साथ भारत आई

वर्ष 2011 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए इस जर्मन महिला की पहचान जबलपुर के एक युवक से हुई थी, जिसके बुलावे पर वह अपनी बेटी के साथ भारत आई थी। भारत आने के बाद महिला और उसकी बेटी उस युवक के साथ विभिन्न स्थानों पर घूमने गईं। भारत में रहने के दौरान महिला का टूरिस्ट वीजा वैध अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ गया।

पॉवर गॉसिप : दोनों मुखिया का बड़प्पन…टोल से तीसरी आंख से पीछा फिर होती है वसूली…एक अस्पताल से करोड़ की डिमांड…

पुलिस और एंबेसी की कार्रवाई

वीजा खत्म होने की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जबलपुर निवासी युवक से लंबी पूछताछ की। इसके साथ ही, मध्य प्रदेश पुलिस ने जर्मन एंबेसी को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है। पुलिस जांच और वैधानिक प्रक्रियाओं के पूरा होने तक महिला और उसकी बेटी को भोपाल के ‘गौरवी सेंटर’ में सुरक्षित रखा गया है, जबकि सरकार की ओर से उन्हें जर्मनी वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m