दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश नरसिंहपुर जिले से गरीबों के हक पर डाका डालने का एक गंभीर और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोटेगांव में पिछले 5 महीनों से सैकड़ों गरीब परिवारों को सरकारी राशन वितरण केंद्र से राशन नहीं मिला है। परेशान हितग्राहिओं ने SDM कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। पीड़ितों ने राशन वितरक पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: पटवारी ने डकारे 1.40 लाख; घूसखोरी का वीडियो वायरल, पीड़ित बोला- ‘पैसे न मिले तो कर लूंगा आत्मदाह!’

डकार गए 5 महीने का राशन!

गोटेगांव के गुरुनानक, पटेल, बजरंग और गौरादेवी वार्ड के रहवासियों ने SDM को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे हर महीने राशन दुकान के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं।

शिकायतकर्ताओं का सीधा आरोप है कि राशन वितरक हर महीने कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उनसे रजिस्टार पर अंगूठा लगवाने और दस्तखत करवाने का नाटक तो कर लेता है लेकिन जब राशन देने की बारी आती है तो टालमटोल कर उन्हें खाली हाथ लौटा दिया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि पिछले 5 महीनों से लगातार यही खेल चल रहा है, जिससे गरीब परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़ें: 2008 के बाद शादी करने वाले सावधान! तुरंत करवाएं ये काम, नहीं तो लगेगा तगड़ा झटका

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई-SDM

गरीबों का हक मारे जाने की इस गंभीर शिकायत पर गोटेगांव SDM संघमित्रा गौतम ने मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने पीड़ितों को आश्वस्त किया है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कराई जाएगी। यदि राशन वितरक द्वारा धोखाधड़ी या अनियमितता पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m